ग्राम प्रधान तनुजा बड़ोनी के नेतृत्व में ग्रामसभा क्वीली में हरेला पर किया गया वृक्षारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हिंडोलाखाल। विकास खंड देवप्रयाग के अंतर्गत ग्राम सभा क्वीली में हरेला पर्व ग्राम प्रधान तनुजा बडोनी के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर ग्राम वासियों द्वारा काफल, बुरांश, देवदार, तिमला,  अंगा आदि विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का रोपण उत्साह एवम रक्षा संकल्प के साथ किया गया।

इस मौके पर  श्री राजेश्वर प्रसाद बडोनी (पूर्व प्रधान) वयोवृद्ध श्री प्रेम सिंह गोरखा, श्रीमती मीनाक्षी देवी, श्रीमती कमला देवी, श्रीमती बीना देवी, श्रीमती रीना देवी, श्री प्रमोद बिष्ट, विमल मेहर, श्रीमती भगवानी देवी , श्रीमती सोनी देवी आदि मौजूद रहे।

बता दें कि ग्रामसभा क्वीली में 4 साल पहले पूर्व प्रधान श्री राजेश्वर प्रसाद बडोनी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया था । जिसे ग्रामवासियों ने वनाग्नि एवं दैवीय आपदा से बचाया था जो आज  एक हरे- भरे जंगल के रूप में तैयार है। इसके लिए वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत को पुरस्कृत भी किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!