उत्तराखंडविविध न्यूज़हेल्थ & फिटनेस

आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाने आयें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजा

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 नवम्बर। विकास खंड चम्बा के अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में प्रतिदिन आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा रहे हैं । गजा अस्पताल में कार्यरत डा . साक्षी मखलोगा ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड नहीं बनाये हैं वह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में सुबह 8बजे से 2बजे तक आकर वार्ड ब्वाय राम प्रकाश भट्ट एवं ए.एन.एम.अनुपमा सकलानी व रेखा रानी से स्वास्थ्य कार्ड बनवा सकते हैं। जिससे ग्रामीणों को उपचार में लाभ मिल सके।

फार्मासिस्ट कैलाश चन्द्र चमोली ने कहा कि अस्पताल में आ कर खून जांच सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं । अस्पताल में आये रोगी विक्रम सिंह रावत निवासी ग्राम तुंगोली ने कहा कि वह अस्पताल कर्मियों के कुशल व्यवहार के कारण यहां पर प्लास्टर कटाने आये हैं । यहां पर ऐलौपैथिक डा साक्षी मखलोगा, अमिता डोगरा , आयुर्वेदिक चिकित्सा हेतु डा. आशीष डिमरी के अलावा फार्मासिस्ट कैलाश चन्द्र चमोली, वार्ड ब्वाय रामप्रकाश भट्ट, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट यशबीर पंवार, ए एन एम अनुपमा सकलानी, रेखा रानी , एम पी डब्लू सुदामा जोशी व सफाई कर्मी संतलाल कार्यरत हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!