Ad image

खाड़ी महाविद्यालय में विश्व वन एवं जल दिवस पर भव्य स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे के तहत जागरूकता का संदेश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में विश्व वन दिवस एवं विश्व जल दिवस के अवसर पर नमामि गंगा समिति के तत्वावधान में एक भव्य स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

कार्यक्रम की शुरुआत नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने नदी किनारे पहुंचकर साफ-सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने “स्वच्छ नदी, स्वस्थ जीवन” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल जज सेवा प्राधिकरण के श्री आलोक प्रकाश त्रिपाठी एवं अधिवक्ता श्री राजपाल मियां ने अपने संबोधन में कहा कि “जल ही जीवन है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि “यदि आज हम पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए, तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसलिए हमें अभी से प्रकृति संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।”
कार्यक्रम में महाविद्यालय के साथ-साथ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं विपिन, आयुषी एवं मीनाक्षी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “स्वच्छ नदी ही स्वस्थ समाज की पहचान है, इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।”
इस अवसर पर डॉ. निरंजना शर्मा, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. शन्नवर, श्रीमती मीना, डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी, डॉ. मीनाक्षी, श्री आशीष पुंडीर, कुमारी मनीषा, श्री दीपक, श्री पंकज एवं श्री हितेश सहित अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!