पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर बांधी राखी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । एकल विद्यालय एकल अभियान संच प्रताप नगर अंचल टिहरी द्वारा रक्षाबंधन पर अपनी बहनों के पास नहीं जा पाए पुलिसकर्मियों के चेहरे उस समय खिल उठे, संगीता भण्डारी संच प्रमुख संच प्रताप नगर अंचल-टिहरी एवं अंचल की बहनें रक्षाबंधन पर थाना लम्बगांव पहुंची और पुलिसकर्मियों को रक्षा का सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई।

 

लम्बगांव थाने में तैनात पुलिसकर्मी रक्षाबंधन पर अपनी बहनों के पास नहीं जा पाए थे, जिस कारण एकल विद्यालय एकल अभियान संच प्रताप नगर अंचल टिहरी की बहनों ने उनको राखियां बांधी। पुलिसकर्मियों द्वारा राखी बांधने वाली बहनों को रक्षा का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय थाने के दरोगा श्री जोशी एवं अन्य पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त नगर पंचायत अध्यक्ष लम्बगांव के प्रतिनिधि श्री रोशन रांगड , राज्य आन्दोलनकारी रंजन भण्डारी, समिति अध्यक्ष विजय भण्डारी, अंचल कार्यालय प्रमुख भाई केदार जी तथा समिति के सदस्यों के अतिरिक्त आचार्य भाई-बहन भी मौजूद रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!