चौकी के निकट अपनी कार में मृत मिले उप राजस्व निरीक्षक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ीखाल/नई टिहरी। शनिवार को देवप्रयाग तहसील के उप राजस्व निरीक्षक रविंद्र नाथ पटवारी चौकी के समीप ही अपनी कार के अंदर मृत मिले। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार शनिवार सायं तोली बनगढ़ के उप राजस्व निरीक्षक रविंद्र नाथ (46) पुत्र भोला नाथ ग्राम फलसारी गजा निवासी पटवारी चौकी के निकट अपनी कार में ही मृत मिले।

इसके बाद ग्रामीणों ने उप राजस्व निरीक्षक रवींद्रनाथ को जब अपनी कार में अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी सूचना एसडीएम कीर्तिनगर व थाना हिंडोलाखाल में दी। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हिंडोलाखाल बलदेव कण्डियाल मय फोर्स के घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने उप राजस्व निरीक्षक को कार में मृत देखा। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई खुलासा हो पाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!