स्पा सेंटर मालिक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। देहरादून के थाना पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड पर स्थित स्पा सेंटर मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे लेन-देन का मामला होने की आशंका जताई जा रही है। 

स्पा सेंटर संचालक के ख़ुद को गोली मार लेने की सूचना मिलते ही आइएसबीटी चौकी प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पंहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस फिलहाल आत्महत्या करने के पीछे की वजह की जानकारी जुटाने में लग गई है। घटना शिमला बाईपास स्थित ब्लैक स्टोन स्पा सेंटर की है जिसके मालिक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। 

स्पा सेंटर में गोली चलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सतवीर चौधरी ने देशी तमंचे से खुद को सर पर गोली मार ली है। मृतक स्पा संचालक सतवीर चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!