श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने धूमधाम से मनायी शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, परिसर में चलाया सफाई अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी कार्मिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्व०शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी। विश्वविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान भी चलाया गया। उसके पश्चात् सूक्ष्म जलपान व मिठाई वितरण किया गया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव प्रो० (डॉ०) मोहन सिंह पंवार द्वारा कार्मिकों को छात्रों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण एवं विश्वविद्यालय को अग्रणी बनाने के लिये कार्य करने की सलाह दी गयी। उन्होंने कहा राज्य का बड़ा विश्वविद्यालय होने के नाते श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। उन्होने बताया कि समय पर अपने कार्यों को अंजाम तक पहुँचाना सुनिश्चित करें तथा देश व प्रदेश के विकास में अपना-अपना सहयोग करें। 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियन्त्रक प्रो० एम०एस० रावत द्वारा इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि सीमित संसाधनों से विश्वविद्यालय को गति प्रदान करनी है। उन्होने बताया कि विश्वविद्यालय आने वाले वर्षों में प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभायेगा तथा निश्चित रूप से छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियन्त्रक डॉ० हेमन्त बिष्ट व डॉ० बी०एल० आर्य के अतिरिक्त लगभग 80 से अधिक कार्मिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!