Ad image

7 हजार 965 अभ्यर्थी 8 जनवरी को देंगे पटवारी, लेखपाल परीक्षा,तैयारी पूरी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 04 जनवरी, 2023। लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा दिनांक 08 जनवरी, 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक अन्य जनपदों के साथ जनपद टिहरी गढ़वाल में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/ लेखपाल) परीक्षा-2022 आयोजित की जायेगी।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/ लेखपाल) परीक्षा-2022 के सफल संचालन हेतु एडीएम टिहरी गढ़वाल को नोडल अधिकारी, परगना क्षेत्रान्तर्गत उप जिलाधिकारी टिहरी/नरेन्द्रनगर को जोनल मजिस्ट्रेट तथा 34 परीक्षा केन्द्रों हेतु अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। जनपद क्षेत्रान्तर्गत 34 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिनमें 7 हजार 965 अभ्यर्थी परीक्षा देंगें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों को कुशलतापूर्वक निर्वाह्न करते हुए परीक्षा कोे सफलतापूर्वक सम्पादित करने के निर्देश दिये।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!