बुधू: हैप्पी दिवाला ओह- नो दिवाली

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

दिवाली का शुभ अवसर है तो शुभकामनाएं तो बनती हैं। बुधू की ओर से सभी को शुभकामनाएं। दिल से है। वैसे तो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री भी देश प्रदेश को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दे ही रहे हैं, लगातार बढ़ती महंगाई के साथ। 

कल धनतेरस थी। पहले सुबह जल्दी उठकर बुधिया को शुभकामना देने का मन रात बना चुका था। इससे पहले कि बुधिया को हैप्पी धनतेरस बोलता, बुधिया ने खाने के तेल की खाली बोतल सिर पर दे मारी। दो हफ्ते से खाली पड़ी है खाक धनतेरस।

कुछ लोगों को त्योहार भी जुआ खेलने का बहाना बन जाता है। बुधू को जुआ खेलना कतई पसंद नहीं है। हां पांच साल में एक दो बार। पूरे देश के साथ जुआ खेलता हूँ। लोकतंत्र और देश-प्रदेश की सेहत के लिए जरूरी है। 2019 का जुआ कंधों पर बढ़ता बोझ है। लोग पेट्रोल, डीजल के महंगे होने का रोना रोते हैं। बुधू फिकर नाट! इसका मतलब यह नहीं है कि बुधू अंधभक्त है।

दो पैर सलामत तो डीजल, पेट्रोल की समस्या क्यों पालें?  बड़ी खबरों की खोज अपने अदृश्य वायुयान से। यह सिर्फ आश्वासन से उड़ता है। उम्मीद है दो-तीन साल में पूरा देश अपना लेगा। फिलहाल, दीवाली के पकोड़े तलिये, “थूक में ही सही। हैप्पी दिवाली। जय श्री राम। शुभकामनाएं।

 आपका बुधू।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!