बाल दिवस पर बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गजा से डीपी उनियाल। बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को ययाद किया तथा छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।  

विकासखंड चम्बा के हाई स्कूल ओवरी में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज गजा , हाई स्कूल ओवरी तथा हाई स्कूल खाण्ड के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।  ओवरी हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी गजा के अध्यक्ष सुशील कोठारी तथा जिला उपाध्यक्ष टंखी सिंह नेगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । 

कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष टंखी सिंह नेगी तथा गजा क्षेत्र अध्यक्ष सुशील कोठारी ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की । उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरू के आदर्शों पर चलकर अच्छे अंकों के साथ भविष्य बनाना है तथा देश का भविष्य ही बच्चे हैं । शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों व अन्य गतिविधियों में भी रुचि रखनी चाहिए । स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है इसलिए स्वच्छता भी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए ।  

इस अवसर पर इंटर कालेज गजा से कु. मोनिका नेगी, आयुष सिंह, योगेश कोठारी व हाई स्कूल ओवरी से कु.रिया कठूड, कु. रिया घरगांव तथा हाई स्कूल खाण्ड से रोहन सिंह, ऋतिक सिंह को पुरस्कृत किया गया तथा सम्मान पत्र दिया गया। 

कार्यक्रम में ललित मोहन कोठारी , भवानी प्रसाद कोठारी , सुरबीरालाल , मकान लाल  , कुन्दन लाल सहित छात्र छात्राओं ने भी जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!