Ad image

कांग्रेस जनों ने बच्चों के बीच मनाया बाल दिवस:

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के तत्वावधान में कांग्रेस जनों ने बौराड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 132 वीं जन्म जयंती को ‘छात्र युवा सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया।

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की तथा कांग्रेस नेताओं ने बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं पुस्तक-पेंसिल किट वितरित की।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को मिष्ठान वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि पंडित नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री रहते हुए विविधता में बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने अव्यवस्थित पड़े इस देश को स्वावलंबी एवं मजबूत लोकतंत्र बनाया।

वरिष्ठ कांग्रेसी ज्योति प्रसाद भट्ट एवं महिला सेवादल की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री नेहरू बच्चों से अति लगाव रखते थे इसलिए उन्हें चाचा नेहरू कहकर भी संबोधित किया जाता है।वह एक दूरदर्शी और चमत्कारी नेता थे।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप पंवार एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलबीर सिंह चौहान ने कहा कि आज युवाओं और छात्रों को पंडित नेहरू को समझने की नितांत आवश्यकता है।पंडित नेहरू को समझे बिना भारत के दर्शन को समझना नामुमकिन है।

प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली एवं युवा नेता नवीन सेमवाल ने कहा कि यह इस देश का सौभाग्य था कि नेहरू जैसे व्यक्ति इस देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे अन्यथा यह हिंदुस्तान आज भी टुकड़ों में बंटा हुआ होता।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा आजादी के आंदोलन में कई लोगों ने अपनी शहादत दी।कई क्रांतिकारी सालों तक जेल में कैद रहे। पंडित नेहरू उन नेताओं में रहे जिन्होंने अपनी जवानी के सबसे ज्यादा दिन जेल में काटे।

उपरोक्त की अलावा कार्यक्रम में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोहन सिंह रावत, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुर्तजा बैग, नफीस खान, शकील अहमद, अनीश खान,सतीश चमोली, गौरव रावत, अंकित रावत आदि सैकड़ों लोग एवं छात्र उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!