कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ, विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख एक हजार रुपये
टिहरी गढ़वाल, 12 अक्टूबर। 50वें मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन सोमवार को मुख्य बाजार स्थित खेल मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और मेला संरक्षक सुबोध उनियाल ने किया। इस दौरान महिला एवं पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।
मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं। सुबोध उनियाल ने कहा कि मेला स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है।
खेल समिति अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण ने बताया कि महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल की विजेता टीम को 1.01 लाख रुपये और 15 हजार रुपये किराया भत्ता, जबकि उपविजेता को 51 हजार रुपये और 15 हजार रुपये किराया भत्ता दिया जाएगा। कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, राइफल शूटिंग और मैराथन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट, किशन महिपाल, मीना राणा और संगीता ढौंडियाल ने लोकगीतों एवं पारंपरिक जागर गायन की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।




