Ad image

पीएम की देहरादून रैली को लेकर भापजा नई टिहरी मंडल बैठक संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में 4 दिसंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की देहरादून प्रस्तावित रैली को लेकर अहम बैठक हुई।

नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 2 दिसंबर को हुई नई टिहरी मंडल की बैठक में प्रत्येक बूथ से बूथ अध्यक्ष, पालक शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल कार्यकारिणी सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष के साथ तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में जाने के लिए चर्चा और वार्ता हुई। 

बैठक में मंडल के महामंत्री गुरु प्रसाद चमोली, भूपेंद्र चौहान, मंडल उपाध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज बरवाण,  शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश चमोली, मंडल मंत्री उर्मिला राणा, मंडल कोषाध्यक्ष सरला नेगी, बूथ अध्यक्ष मीना सेमवाल, शक्ति केंद्र संयोजक शिवराज सजवान, संदीप चौहान, दीवान सिंह नेगी आदि मंडल की समस्त टीम बैठक में उपस्थित रही ।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारी में जुटी भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात चुनावी रैलियां उत्तराखंड में कराए जाने का निर्णय लिया है। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में एक-एक रैली प्रस्तावित है। वहीं चुनाव के दौरान पांचों लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं कराई जानी हैं। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा पूरी तरह से प्रचार अभियान में जुट गई है। इसलिए चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री समेत भाजपा के तमाम दिग्गज प्रदेशभर में चुनावी सभाएं कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुट

गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!