उत्तराखंडविविध न्यूज़

बालगंगा महाविद्यालय के चुनाव में प्रशांत जोशी प्रबंधक और बचल सिंह रावत बने अध्यक्ष

Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट।

बालगंगा महाविद्यालय की नई प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव बड़े रोचक पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रबंधक पद के लिए चुनाव वोटिंग हुई जिसमें प्रशांत जोशी ने 69 मतों से विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी सेमवाल को मात्र 5 मत पड़े। अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

बाल गंगा तहसील के तहसीलदार लक्ष्मण सिंह नेगी की देख रेख में चुनाव संपन्न हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की।

अध्यक्ष पद पर ज्वालामुखी मंदिर समिति के अध्यक्ष पूर्व अध्यापक बचल सिंह रावत निर्विरोध घोषित हुए। पूर्व प्रबंधक बाल कृष्ण नौटियाल को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि महाविद्यालय के सचिव/मंत्री  का पद स्थाई होने से चंद्र किशोर मैठाणी पूर्व की भाँति  कार्य कर रहे। और कोषाध्यक्ष पर विजयी कुमाई निर्वाचित  घोषित हुए। बलि राम उनियाल, लाखीराम तिवाड़ी सहित 14 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई। 

आपको बताते चलें कि, बाल गंगा शिक्षा प्रसार समिति का क्षेत्रीय बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा, भिलंगना क्षेत्र में शिक्षा के सुलभता हेतु गठन किया गया। जिसके संस्थापक अध्यक्ष श्री रूप राम जोशी थे और आज उनके नाती प्रशांत जोशी प्रबंधक निर्वाचित हुए।

 बालगंगा शिक्षा प्रसार समिति के द्वारा बालगंगा जूनियर हाईस्कूल की स्थापना की गई जो कि वर्तमान में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सेंदुल के नाम से है। 

निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार लक्ष्मण सिंह नेगी ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि, बालगंगा महाविद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी हेतु कुल 119 मतदाता थे, जिसमें 74 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग प्रबंधक पद हेतु किया गया। 

जिसमे प्रशांत जोशी को 69 तथा लक्ष्मी प्रसाद सेमावल को कुल 6 मत मिले। शेष सभी पदों सहित 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। बाल गंगा शिक्षा प्रसार समिति  एवं बालगंगा महाविद्यालय के विस्तार में स्व. वाचस्पति मैठाणी तथा निवर्तमान प्राचार्य डॉ. शिव दयाल जोशी का योगदान अविस्मरणीय है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!