11 ने कराया नामांकन तो 9 ने खरीदे फॉर्म

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सम्पादित की जा रही नामांकन प्रक्रिया आज सुरक्षा व्यवस्था एवं कोविड गाइड लाइन के अनुपालन करते हुए शुरू की गई। 

आज जनपद टिहरी के सभी 06 विधानसभा क्षेत्रों हेतु कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल की गये। जबकि 9 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई ।

आज जिन 11 ने नामांकन दाखिल किया उनमें विधानसभा क्षेत्र घनसाली से शूरवीर लाल, कमल दास एवं दर्शन लाल , विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार, अमरेंद्र बिष्ट एवं जय नारायण , विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर से पुष्पा, सरदार सिंह पुंडीर एवं जगदीश कुलियाल ने तथा विधानसभा क्षेत्र प्रताप नगर से विजय सिंह पंवार एवं पंकज ब्यास शामिल हैं। जबकि विधान सभा क्षेत्र टिहरी व देवप्रयाग से आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

वहीं आज सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 09 नामांकन प्रपत्र बिक्री किये गये, जिसमें विधान सभा क्षेत्र घनसाली के लिए 02, प्रतापनगर के लिए 02, टिहरी के लिए 03, नरेन्द्रनगर के लिए 02 प्रपत्र शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी एवं देवप्रयाग के लिए कोई नामांकन पत्र वितरित नहीं किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!