थराली विधानसभा सीट से नैनी राम बधानी उजपा के प्रत्याशी घोषित
नई टिहरी। उजपा के टिहरी प्रत्याशी धनै ने आज मंगलवार से देवलसारी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लेकर अपने प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। “उन्होंने बताया कि थराली विधानसभा सीट से नैनी राम बधानी उजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।”
दर्जनभर गांवों में किया सम्पर्क
मंगलवार को टिहरी विधानसभा से उजपा प्रत्याशी दिनेश धनै ने देवलसारी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद श्री धनै ने विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार ब्लाक के कण्डियाल गांव, लवोई गांव, गेंवली पाव, स्वाडी, चाहचैंरी, मंथल, मैराफ, भटकण्डा एवं टिपरी आदि गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
पिछले 5 साल से विकास ठप्प
इस दौरान श्री धनै ने कहा कि पांच साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। पिछले पांच साल में क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से ठप रहे। कहा कि इस बार जनता ने अपना आर्शीवाद दिया तो क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को तत्परता के साथ पूरा किया जाएगा।
इस दौरान उनके साथ पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जाखणीधार मेहरवान सिंह पंवार, पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष धर्म सिंह गुनसोला, सेवानिवृत कैप्टन रमेष चन्द रतूड़ी, रामचन्द्र, शीशपाल पंवार, यशपाल पंवार, मनोज रावत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




