Ad image

गुजराडा, रानीपोखरी मार्ग पर ग्राम डौर के पास मोड़ पर वाहन दुर्घटना

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31मई 2023। थाना नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल को रात्रि 20.25 पर कॉलर राम सिंह पुत्र शोबन सिंह निवासी ग्राम गुजराड़ा द्वारा थाने पर फ़ोन से सूचना दी की नरेंद्र से गुजराडा, रानीपोखरी मार्ग पर स्थित ग्राम डौर के पास मोड़ पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है जिसमे कुछ लोग फंसे हुए हैं ।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र नगर मय हमराह वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेन्द्र नगर व चौकी प्रभारी प्लासडा के मय पुलिस बल के राहत बचाव उपकरण लेकर रेस्क्यु हेतु तत्काल मौके पर रवाना हुए व रास्ते से 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी देते हुए मौके पर पहुचने को बताया गया । मौके पर जाकर देखा गया तो पाया कि एक वाहन टाटा विंगर UK14PA- 0393 डौर गाँव के पास बैंड पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रेश बैरियर को तोड़ते हुए सड़क से लगभग 20-25 मीटर नीचे खाई में गिरा पड़ा है। रात्रि का वक्त होने से अत्यधिक अंधेरा होने के कारण कुछ दिखाई नही दे रहा था बस नीचे से महिलाओ व बच्चो के रोने चीखने की आवाजें आ रही थी घटना स्थल पर गांव के कुछ स्थानीय व्यक्ति भी मौजूद थे टार्च की मदद से स्थानीय लोगो को साथ लेकर रस्सों की मदद से प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम घटना स्थल (खाई) मे पहुचे जहाँ गाड़ी मे फसें लोगो ( महिला, बच्चों, पुरषों) कुल 14 लोगों को गाड़ी से बाहर निकाल कर रस्से की मदद से गहरी खाई से सड़क पर लाए सड़क पर 108 भी आ गयी सभी 14 घायलो को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया चालक द्वारा बताया कि उक्त वाहन में मय चालक कुल 14 व्यक्ति सवार थे सभी को रेस्क्यू कर बाहर सड़क पर लाया गया मौके पर उपस्थित चालक जितेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह निवासी ग्राम जोगीवाला माफी थाना रायवाला देहरादून उम्र 37 वर्ष ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग लम्बगांव से पूजा कर के वापस रायवाला जा रहे थे कि अचानक इसी स्थान पर मोड़ पर ब्रेक ना लगने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया वाहन मे सवार सभी लोग एक ही परिवार के लोग व रिश्तेदार हैं ।
घटना पर तत्काल पहुँच कर रेस्क्यू कर घायल 14 लोगो को रात्रि के अंधरे मैं गहरी खाई से रस्सों की मदद से बाहर सड़क पर लाकर तुरंत 108 के माध्यम से उपचार हेतु ऋषिकेश हॉस्पिटल भेजा गया जहाँ उपचार के बाद कुछ घायलों को घर भेज दिया गया व कुछ का उपचार चल रहा है दुर्घटना मे किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है, पुलिस के इस त्वरित रेस्क्यु की दुर्घटना में घायल व्यक्ति व आमजन द्वारा भूरी भूरी प्रसंशा की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!