बड़ी खबर : फेरबदल के बाद कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट , हरीश रावत लड़ेंगे लालकुंआ से

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ प्रत्याशियों में बदलाव करते हुए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची में  5 प्रत्याशियों के नामों में फेरबदल किया गया है। कुछ के टिकट से नाम हटा दिए गए हैं। 

हरीश रावत अब रामनगर की जगह लालकुआं से चुनाव लड़ेंगे तो अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव मैदान में उतारा है। रंजीत रावत को सल्ट से टिकट दिया गया है। दूसरी ओर डोईवाला सीट से मोहित उनियाल का टिकट चेंज कर गौरव चौधरी को टिकट दिया है। नरेंद्र नगर सीट से ओम गोपाल रावत का टिकट फाइनल हो गया है।

Share This Article
error: Content is protected !!