बड़ी खबर: तहखाने से 17 लाख की अवैध शराब बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

अल्मोड़ा।  अल्मोड़ा से बड़ी खबर आ रही है कि शनिवार को चैकिंग में SOG एवं FST टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने मकान के अंदर तहखाने से 170 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 17 लाख बताई जा रही है।

इस दौरान डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा एसओजी को आगामी चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने व अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

एसओजी अल्मोड़ा एवं एफ.एस.टी. टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी के दौरान देवलीखेत (राजस्व क्षेत्र) में मोहन सिंह पुत्र स्व0 कुंदन सिंह निवासी ग्राम देवलीखेत के बंद मकान के अंदर बने तहखाने से बोतल अध्धे पव्वे सहित कुल 170 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

टीम के उत्साहवर्धन हेतु डॉ0 नीलेश आनंद भरणे DIG कुमाऊं द्वारा 5,000 रुपये तथा डॉ0 मंजूनाथ टीसी SSP अल्मोड़ा द्वारा 2,500 रुपये नगद ईनाम की घोषणा की गई है।
बरामदगी टीम में के0एम0 जोशी सेक्टर मजिस्ट्रेट, (एफ.एस.टी. टीम), उ0नि0 श्याम सिंह बोरा , का0 डूंगर सिंह, का0 राजेश भट्ट एसओजी, का0 दिनेश नगरकोटी एसओजी, का0 दीपक खनका एसओजी, का0 संदीप सिंह एसओजी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!