देर रात कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची, देखें कहाँ से किसे मिला टिकट

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली/देहरादून। काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने भी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव  2022 के लिए 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार देर रात जारी कर दी। इस लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हरीश रावत और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत व उनकी बहू अनुकृति गोसांई का नाम नहीं है। कांग्रेस बाकी बचे 17 उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार दोपहर बाद जारी कर सकती है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर खटीमा से भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने रात पौने बारह बजे लिस्ट जारी की। पार्टी ने सभी नौ सिटिंग विधायकों प्रीतम सिंह, मनोज रावत, ममता राकेश, काजी निजामुद्दीन, फुरकान अहमद. हरीश धामी, करन माहरा, आदेश सिंह चौहान और गोविंद सिंह कुंजवाल को उन्हीं सीटों से उतारा है जहां से वे विधायक हैं। इसके अलावा हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले यशपाल आर्य को बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य को कांग्रेस ने नैनीताल से उतारा है

कोटद्वार सीट से सुरेंद्र सिंह नेगी को उतारा है, जहां से हरक सिंह रावत मौजूदा विधायक है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस हरक सिंह को  कहां से उतारती है। देखें सूची-

Share This Article
error: Content is protected !!