Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस के सभी पदों से हटाया, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। उत्तराखंड कांग्रेस के सूत्रों से बड़ी खबर आ रही है। पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को उत्तराखंड कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया है। यह फैसला उनकी भाजपा नेताओं से लगातार मिलने  व बढ़ती नजदीकियों के कारण लिया गया है। सूत्रों की माने तो वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखकर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के सभी पदों से हटाया दिया है। देवेंद्र यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। 

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को सत्ता से हटाना चाहती है और कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। उन्होंने बताया भाजपा के प्रति जनता के अंदर रोष है और कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि किशोर उपाध्याय कांग्रेस पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं। इसलिए अगले आदेश तक किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया जाता है।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि पिछले दिनों किशोर उपाध्याय भाजपा नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी जताई जा रही थी। जिसको देखते हुए पार्टी हित में यह निर्णय लिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!