यूक्रेन से 219 छात्रों का पहला जत्था मुंबई पहुंचा 

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें
नई दिल्ली। यूक्रेन से 219 भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विमान मुंबई पहुंच गया है। सरकार ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया है। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। 

एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस संकट की शुरुआत के बाद से हमारा मुख्य उद्देश्य यूक्रेन में फंसे प्रत्येक भारतीय को सुरक्षित भारत वापस लाना था। यह पहला जत्था था, दूसरा जल्द ही दिल्ली पहुंचेगा। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वे सभी घर वापस नहीं आ जाते। 

उन्होंने कहा कि ” पिछले दो दिन से प्रधानमंत्री मोदी आप लोगों की बहुत चिंता कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने कई लोगों से बात की। आप अपने यूक्रेन में फंसे साथियों को हिम्मत दें कि उन्हें भी सरकार सकुशल वापस लाएगी।”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया और कहा कि पहली उड़ान उतर चुकी है। दिल्ली के लिए दूसरी उड़ान कल सुबह होने की उम्मीद है। 

Share This Article
error: Content is protected !!