प्रत्येक मतगणना टेबल पर तीन-तीन राजपत्रित अधिकारी रहेंगे मौजूद-इवा आशीष

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में आगामी 10 मार्च को होने जा रही मतगणना के लिए जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में मतगणना कार्मिको का रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रति विधानसभा 14 मतगणना टेबल लगाए गए है। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती रहेगी जिसमे 01 मतगणना सुपरवाइजर, 01मतगणना सहयक व 01 माइक्रो आब्जर्वर शामिल है। इसके अलावा कंप्यूटर /डेटा एंट्री स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, डीआईओ एनआईसी सौरभ रतूड़ी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!