Ad image

जिला जज टिहरी गढ़वाल द्वारा जिला कारागार में किया गया संयुक्त निरीक्षण:

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला कारागार टिहरी गढ़वाल में श्री नितिन शर्मा, मा0 जिला न्यायाधीश, टि०ग०, श्रीमती नितिका खंण्डेलवाल, जिलाधिकारी टि0ग0, श्री आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं श्री मो० याकूब, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल द्वारा जिला कारागार नई टिहरी का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर श्री आलोक राम त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं श्री श्याम विजय, मुख्य चिकित्साधिकारी, टि०ग० भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी बन्दियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं सुनिश्चित किया गया कि कारागार में उनके साथ किसी भी प्रकार का कोई भी जाति, धर्म, अथवा नस्ल के आधार पर भेदभाव न हो रहा हो। तत्पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टि०ग० द्वारा स्थापित एवं संचालित जेल क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया एवं जिला कारागार नई टिहरी में स्थित सी०सी०टी०वी० मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम, जेल परिसर, सभी जेल बैरक, एकांतवास बैरक, जेल रसोई एवं अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया साथ ही कारागार अधीक्षक, श्री अभिलाष गैरोला, जिला कारागार, टि०ग० को आवश्यक निर्देश दिये गये।
संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का समग्र मूल्यांकन करना रहा।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार टिहरी गढ़वाल को निर्देश दिये गये कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक एवं नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे, जिससे कारागार व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं मानवीय बनाया जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!