क्रॉप कटिंग के आधार पर ही फसल की औसत उत्पादन की मिलती है सटीक जानकारी-नमामि बंसल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल नमामि बंसल द्वारा इंडवाल गांव विकासखंड चंबा टिहरी गढ़वाल में क्रॉप कटिंग के तहत फसल कटाई का कार्य कराया गया।

उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। कहा कि समस्त तहसीलों में क्षेत्रवार क्रॉप कटिंग की जा रही है, जिसके आधार पर फसल उत्पादन का डाटा तैयार किया जायेगा।
इस दौरान काश्तकार, राजस्व निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!