नकोट रोड पर सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य शुरू करने तथा सड़क पर आये मलबा को हटाने

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 अक्टूबर। प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने गजा में नकोट रोड पर सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य शुरू करने तथा सड़क पर आये मलबा को हटाने के लिए  जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नई टिहरी को जनता दरबार में पत्र दिया है । 

श्री उनियाल ने जिलाध्यक्ष को दिये पत्र में कहा कि गजा से आधा किलोमीटर आगे भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था जिस का मलबा नहीं हटाया गया है तथा सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य नहीं किया गया है जबकि भूस्खलन वाली जगह के ऊपर आम रास्ता है।

अगर सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो आम रास्ता टूट जायेगा एवं बिजली का पोल भी गिर सकता है । शिकायत संख्या 10 पर पत्र के साथ तहसीलदार गजा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गजा का पत्र भी संलग्न है  जिनमे लोकनिर्माण विभाग नरेन्द्र नगर को तुरंत सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य करने को कहा गया है ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!