टिहरी गढ़वाल 26 सितंबर। आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस आधुनिकीकरण बरिन्दर जीत सिंह ने 25 सितंबर को ऋषिकेश-मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रस्तावित पुलिस निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे मौजूद रहीं।
निरीक्षण में थाना ऋषिकेश में सीओ कार्यालय, भद्रकाली चौकी में बैरक, थाना मुनिकीरेती में ट्रांजिट हॉस्टल के जीर्णोद्धार तथा तपोवन, गूलर और ब्यासी चौकियों में प्रस्तावित बैरक व फैब्रिकेटेड कक्षों के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी गई।
आईजी ने कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। इससे पहले हरिद्वार में कुंभ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में टिहरी के ऋषिकेश-मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
कुंभ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



