हादसे में 3 की मौत 10 घायल

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी। जनपद के बड़कोट क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना हो गयी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी और स्याना चट्टी के बीच महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दस अन्य यात्री घायल हुए हैं।

हादसे में घायल हुए महाराष्‍ट्र के सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर बोलेरो वाहन जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ। देर रात यह वाहन स्यानाचट्टी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात खोज बचाव अभियान चलाकर घायल यात्रियों को गहरी खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बड़कोट और सीएचसी नौगांव भेजा गया। सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यमुनोत्री दुर्घटना में एक महिला समेत तीन की मौत हुई है। इसमें चालक भी शामिल है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

मृतकों में पूरण नाथ (40) पुत्र भोपाल नाथ निवासी शिव दर्शन सीएचसी लि. पीएमजीपी कालोनी महाकाली केल्स रोड अंधेरी ईस्ट मुंबई, जयश्री अनिल कोसरे (26) पुत्री अनिल कोसरे निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र तथा अशोक महादेव राव (40) पुत्र महादेव राव भैंडे निवासी नागपुर, जिला नागपुर महाराष्ट्र शामिल हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!