18 अक्टूबर को देहरादून में होगा गढ़वाल रियासत की परंपरा के अनुसार अष्टमी पूजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

घंटाकर्ण देवता की यात्रा, शस्त्र पूजन और दिव्य निरीक्षण होगा आयोजन का प्रमुख आकर्षण

देहरादून। गढ़वाल रियासत की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए रविवार, 18 अक्टूबर को चंद्रलोक कॉलोनी, राजपुर रोड स्थित एम-16 में दुर्गा अष्टमी पूजन आयोजित किया जाएगा। इसमें हक-हकूकधारी, ब्राह्मण, क्षत्रिय/राजपूत समाज के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल होंगे।

राज परिवार के ठाकुर भवानी प्रताप सिंह पंवार ने बताया कि अष्टमी पूजन सुबह 8:27 बजे शुरू होगा जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि सुबह 10 बजे पूजा स्थल पर एकत्रित होंगे, जबकि 10:30 बजे घंटाकर्ण देवता की यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु गांधी पार्क से यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के बाद घंटाकर्ण देवता की परिक्रमा कर सभी पूजा स्थल लौटेंगे।

इसके बाद पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन और दिव्य निरीक्षण होगा। क्षत्रिय समाज की ओर से पारंपरिक शस्त्रों के दर्शन और पूजन की व्यवस्था की जाएगी। दोपहर एक बजे भोग और प्रसाद वितरण होगा।

ठाकुर साहब ने श्रद्धालुओं और समाज के सदस्यों से पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने की अपील की है। आयोजन का उद्देश्य गढ़वाल की धार्मिक, राजकीय और सांस्कृतिक परंपराओं की निरंतरता बनाए रखना है। अधिक जानकारी के लिए 9412953297 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!