परिसम्पत्तियों का बंटवारा:भागीरथी होटल हुआ यूपी का तो अलकनंदा उत्तराखंड के हिस्से

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

यूपी सीएम योगी और पुष्कर धामी ने किया भागीरथी होटल का लोकार्पण

हरिद्वार। आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ  और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने  भागीरथी होटल का लोकार्पण किया। हरिद्वार में गंगा किनारे बने यूपी टूरिज्म विभाग के नए होटल भागीरथी अब यूपी के हिस्से में गया है तो वहीं अलकनंदा होटल उत्तराखंड के हिस्से में आया है। योगी ने होटल अलकनंदा की चाबी धामी को सौंपी। भागीरथी होटल यूपी के हिस्से आना यूपी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

     *होटल भागीरथी*

बता दें कि उत्तर प्रदेश से अलग होकर जब उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ, तो दोनों राज्यों के बीच में परिसंपत्तियों के बंटवारा किया गया था। पर्यटन के क्षेत्र में आवासीय स्थल के रूप में पहचाने जाने वाले अलकनंदा होटल पर उत्तराखंड ने अपने हक जताया, जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। लेकिन आज दोनों मुख्यमंत्रियों ने मात्र 20 मिनट में यह विवाद सुलझा लिया है।

पहाड़ी शैली से बनाए गए भागीरथी होटल में 100 कमरों में 12 वीआईपी और 88 लग्जरी रूम हैं। आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त भागीरथी होटल में लिफ्ट, एसी और बैंक्वेट हॉल की व्यवस्था भी है। इस होटल के एक बैंक्वेट हॉल में 100 लोगों की गैदरिंग की कैपेसिटी जबकि दूसरे में 150 लोगों के जमा होने की क्षमता है। 

बता दें कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के बीच हुए परिसंपत्ति बंटवारे में मिले होटल अलकनंदा और भागीरथी पास पास ही हैं जहां से गंगा के दर्शन कर सकते हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!