अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की 106वीं जयंती पर आज प्रातः10बजे कांग्रेस कार्यालय नई टिहरी में सुमन जी का श्रद्धा पूर्वक स्मरण कर कांग्रेसजनों ने सुमन जी के भव्य चित्र पर पुष्पांजलि कर, एक गोष्टी की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा , पूर्व अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि श्रीदेव सुमन जी ने टिहरी राजशाही के अत्याचारो के खिलाफ संघर्ष किया और देश की आजादी की लड़ाई के साथ साथ टिहरी रियासत को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों की आहुति तक दे दी थी, ऐसी महान विभूति के जन्म दिवस पर हम टिहरी वासी अपने को गौरवान्वित महसूस करते है, कि सुमन जी ने हमारी इस महान थाती में जन्म लिया।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती दर्शनी रावत, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री मुसरफ अलि शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव लखवीर चौहान , युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल , किशोर सिंह मंद्रवाल ,नदीम सेख ने सुमन जी को स्मरण करते हुए, अपने विचार व्यक्त कर, सुमन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये।

आज जिले भर में कांग्रेसजनो ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी को उनके जन्म दिन पर याद किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!