माँ सुरकंडा की तर्ज पर मां चन्द्रबदनी के लिए भी बने रोपवे-शांति भट्ट

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने आज कद्दूखाल से सुरकंडा रज्जू मार्ग का माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शुभारंभ किए जाने पर उनको बधाई दी है। साथ ही अंजनी सैन से सिद्धपीठ मां चन्द्रबदनी के लिए भी जल्द रोपवे स्वीकृत करने की मांग की है।
भट्ट ने कहा कि उन्होंने आज इस शुभ अवसर पर एक पत्र ई मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को प्रेषित कर मांग की है कि ,पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री हरीश रावत जी एवं तत्कालीन पर्यटन मंत्री दिनेश धनै जी ने जिस तरह से कद्दूखाल से मां सुरकंडा देवी मंदिर तक इस रज्जू मार्ग को स्वीकृति कर 13 करोड़ रुपए की राशि से परियोजना को शुरु किया था, इसी तर्ज पर भाजपा सरकार भी अंजनी सैन से सिद्धपीठ मां चंदबदनी मंदिर के लिए भी एक रज्जू मार्ग परियोजना को स्वीकृति प्रदान करे । इस व्यापक जनहित के कार्य को आप प्राथमिकता देंगे। इसके लिए टिहरी की जनता आपकी आभारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!