Ad image

टिहरी भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने गैरसैंण सत्र आगे बढ़ाने की मांग की

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें


नई टिहरी। टिहरी विधानसभा से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने भराड़ी सैंण में आहूत आगामी विधान सत्र के बारे में मा. संसदीय कार्य मन्त्री को पत्र लिखकर सत्र को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।
उपाध्याय ने इस सम्बन्ध में मा. मुख्यमंत्री व कांग्रेस के मा. प्रदेश अध्यक्ष जी से भी वार्ता की है।उपाध्याय ने अपने पत्र में मन्त्री जी से अनुरोध किया है किः-

“कृपया मेरी दूरभाष वार्ता का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसमें मैंने भराड़ी सैंण में प्रस्तावित आगामी विधान सभा सत्र के सम्बन्ध में कुछ संशय व्यक्त कर पुनर्विचार का आग्रह किया था। मैंने आपसे निम्न कारणों से अपनी राय रखी हैः-

  1. इस समय चार धाम यात्रा अपने full bloom पर है।कुछ छोटी-मोटी शिकायतों के अलावा यात्रा का प्रबन्ध कुशलता से हो रहा है।
  2. इसी अवधि में राज्य सभा का चुनाव भी प्रस्तावित है और वह देहरादून में सम्पन्न होना है।
  3. इन दिनों राज्य में मौसम भी अनिश्चित सा रहता है।
    आपको स्मरण होगा 2013 में इन्हीं दिनों के आस-पास प्रदेश भीषण त्रासदी व तबाही से गुज़रा है।
    मैंने इस सम्बन्ध में कतिपय विधायकों, नौकरशाही के वरिष्ठ सदस्यों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी विचार विनिमय किया है।
    प्रदेश कांग्रेस के मा. अध्यक्ष और मा. मुख्यमंत्री जी को भी अपनी चिन्ताओं से अवगत कराया है।
    पुलिस अधिकारी तो चार धाम यात्रा व विधान सभा सत्र हेतु अत्यन्त चिन्तित हैं। दोनों महत्वपूर्ण कार्यों की व्यवस्था कैसे होगी? बल्कि लगभग असमर्थता सी व्यक्त कर रहे हैं।
    हम राजनैतिक क्षेत्र के लोग “बिल्ली के गले में घण्टी कौन बांधेगा” मानसिकता से ग्रस्त हो जाते हैं, समीचीन और लोक हित में क्या है? समझते हुये भी उस पर मौन हो जाते हैं।
    मेरा सुझाव है, या तो विधान सभा के इस सत्र की तिथि आगे बढ़ायी जाय या फिर सत्र का आयोजन देहरादून में किया जाय।
    आशा है, आप मेरी चिन्ताओं को समझेंगे और जनहित में सत्र से सम्बन्धित निर्णय पर सभी पक्षों से वार्ता कर राज्य के हितों की रक्षा करेंगे।
    सादर,
    भवनिष्ठ,
    किशोर उपाध्याय
    विधायक
    28 मई, 2022
    श्री प्रेम चन्द अग्रवाल जी,
    मा. संसदीय कार्य मन्त्री”।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!