उत्तराखंडविविध न्यूज़हादसा
मालदेवता के पास पिकअप दुर्घटना में 2 की मौत

दुःखद।
नई टिहरी।रायपुर कद्दूखाल मोटर मार्ग पर कुमाल्डा से 3 किलोमीटर आगे रायपुर की ओर स्थान मालदेवता महेंद्र पुल के पास एक पिकअप सड़क से नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । 1 व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई जबकि दूसरे की 108 से उपचार हेतु ले जाते समय। घटना आज सवा चार बजे के लगभग की है।
दोनों लोग बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UK 07 CA 6376 से देहरादून से सामान लेकर अपने गांव मरोड़ा की ओर जा रहे थे।
दुर्घटना में मृतक का विवरण-
1- गोविंद सिंह पुत्र चतर सिंह, उम्र- 35 वर्ष निवासी ग्राम मरोड़ा पट्टी सकलाना तहसील धनोल्टी।
2- चंदन सिंह पुत्र थेपढ़ सिंह, उम्र- 42 वर्ष निवासी उपरोक्त।



