उत्तराखंडविविध न्यूज़

राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा आगामी 11 मई को

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । आगामी 11 मई, 2025 को राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 अन्य जनपदों के साथ ही जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी।

उक्त परीक्षा टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्र गवर्नमेंट प्रताप इण्टर कालेज बौराड़ी नियर दुर्गा मन्दिर बौराड़ी नई टिहरी, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराडी नियर डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल नई टिहरी, न्यू टिहरी इण्टरनेशनल स्कूल पैन्यूला तल्ला पोस्ट पांगरखाल तथा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज एफ-23 टाईप प्रथम नई टिहरी गढ़वाल में आयोजित की जानी प्रस्तावित हैं।

जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशन में परीक्षा के सफल सम्पादन एवं परीक्षा केन्द्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट टिहरी संदीप कुमार ने परीक्षा केन्द्रों की 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू किये जाने के आदेश निर्गत किये है। यह आदेश 10 मई, 2025 की सांय 08 बजे से 11 मई 2025 (परीक्षा समाप्ति) तक प्रभावी रहेगा।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!