चारधाम यात्रा: रेट लिस्ट चस्पा न करने वाले चार दुकानोंदारों को मौके पर ही नोटिस जारी

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली । चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। विभिन्न यात्रा पडाओं में तीर्थयात्रियों को निर्धारित दरों पर स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार के साथ गुणवत्तायुक्त सामान मिले, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

जिला प्रशासन ने इसके लिए संबधित विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित करते हुए यात्रा मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के निर्देशों के अनुपालन में संयुक्त निरीक्षण टीम ने विगत शनिवार को हेमकुंड यात्रा मार्ग पर घांघरियां तक स्थिति विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया। घांघरियां में चार दुकानों को छोडकर अन्य सभी दुकानों मे रेट लिस्ट चस्पा मिली। रेट लिस्ट चस्पा न करने वाले चार दुकानोंदारों को मौके पर ही नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में विभिन्न खाद्य पदार्थ भी सही पाए गए। संयुक्त निरीक्षण टीम में जिला पूर्ति अधिकारी शशी फर्सवाण, वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खॉ, बाट माप अधिकारी आदि शामिल थे।

Share This Article
error: Content is protected !!