Ad image

कानून की भूल क्षम्य नहीं —ममता पंत

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली से लोकेन्द्र दत्त जोशी।
कानून की जानकारी समाज के प्रत्येक ब्यक्ति को होनी चाहिए। कोई ब्यक्ति यह नही कह सकता है कि,कानून की जानकारी नहीं थी इसलिए मेरा द्वारा किया गया अपराध में क्षमा किया जाय। तथ्यों की भूल क्षमा योग्य हो सकती है, किंतु कानून की भूल क्षम्य नहीं है।
यह बात टिहरी गढ़वाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिव, ममता पंत सिविल जज टिहरी गढ़वाल ने कही।
सिविल जज श्रीमती ममता पंत ने नव जीवन आश्रम इंटर मीडिएट कालेज घुत्तु में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के उद्घाटन अवसर पर अपने उद्दबोधन कहा कि कानून की जानकारी के अभाव में किया गया अपराध कानून की दृष्टि में क्षमा योग्य नहीं है। देश के प्रत्येक नागरिक को कानून की जानकारी हो, इसके लिए हमारे राष्ट्रीय स्तर से , प्रांतीय, एवं जनपद स्तरों पर विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया, जिसमे कि कानून की जानकारी के साथ पीड़ित पक्ष को निशुल्क कानूनी सहायता भी प्रदान की जाती है।
जिला विधिक प्राधिकरण इसके लिए पूरे देश भर में जगह जगह शिविरों का आयोजन कर लागों को कानूनी शिक्षा जानकारी प्रदान करता है।और मैडम पंत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को जानकारी मिले, इसके लिए भविष्य में शीघ्र ही घुत्तू से भी अति पिछड़े क्षेत्रों में शिविर लगा कर लगों को कानूनी रूप से जागरूक कराने का कार्य जारी रहेगा। इसके लिए सभी लोगों के सहयोग की भी अवश्यकता है।
विधिक साक्षरता शिविर में उप जिला मजिस्ट्रेट घनसाली के. एन. गोस्वामी ने तहसील स्तर पर चलने वाले न्यायालाओं से संबंधित वादों में जैसे -जमीन सम्बन्धी वाद और फ़ैजदारी वादों के संबंधित वादों की जानकारी दी।, जमीन संबंधी वाद जैसे- बंटवारे, कब्जे के आधार पर, सार्वजनिक स्थलों की भूमि, जल, रास्तों पर कब्जे और उनको बाधा उत्पन्न करने के साथ दाखिला खारिज, के अलावा शांति भंग आदि सम्बन्धित वादों के सम्बन्धित जानकारियां दी।
अधिवक्ता लोकेन्द्र जोशी ने महिला अधिकारों,के साथ किसी भी अपराध से पीड़ित होने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट की अवश्यकता और महत्व के साथ सूचना अधिकार अधिनियम , सेवा का अधिकार सहित अन्य कानूनों के सम्बन्धी जनारियाँ दी।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. श्याम विजय ने कुछ महत्वपूर्ण बिमारियाँ,उनका उपचार और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रोग्राम की जानकारियां दी।, पशु चिकित्सक- डी.एस. मोल्फा ने पशुओं सम्बंधित चिकित्सा के साथ साथ पशुओं के बीमा से सम्बंधित जानकारियां विस्तृत रूप से दी। समाज कल्याण और युद्योग विभाग के द्वारा भी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी से उपस्थित जन समूह को अवगत करवाया।
शिविर में तहसीलदार महेसा शाह, वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी सतीश बडोनी, खण्ड शिक्षधिकारी प्रतिनिधि पन्ना लाल ,शाह, प्रधानाचार्य एन.एल.,शाह थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, उद्योग विभाग से गुसाईं, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, विभाग से सम्बंधित कानूनों और सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के सम्बन्धित जानकारियां दी। इसके अलावा शिविर में राजस्व उप निरीक्षक सोहन पाल पँवार, दिनेश चंद्र बहुगुणा, बन विभाग के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र उनियाल, बाल विकास विभाग, अन्य विभागों के कर्मचारियों सहित भिलंगना घाटी से विभिन्न जन प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। युवा नेता भजन रावत, नित्यानंद कोठियाल जेष्ठ प्रमुख गुसाईं ने अतिथियों का स्वागत कर, क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर आभार ब्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!