Ad image

सांख्यिकीय दिवस पर महाविद्यालय पोखरी में गोष्ठी आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली के अर्थशास्त्र विभाग के अंतर्गत सांख्यिकीय दिवस पर “सतत विकास के लिए आंकड़े” विषयक एक विचार संगोश्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा किया गया। गोष्ठी में महाविद्यालय परिवार सहित छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया ।
महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि सतत विकाश हेतु आखड़ो का विशेष महत्व है। बिना आकड़ो के भविष्य में सतत विकाश को गति देना संभव नही है।
अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ0 सरिता देवी ने कहा कि सांख्यकी एक महत्त्व पूर्ण विषय है वर्तमान में इसमे रोजगार के अधिक अवसर निहित है ।

डॉ0 राम भरोसे विभागाध्यक्ष हिन्दी के द्वारा बताया गया कि सांख्यकी ने जटिल से जटिल विषय को भी आसान रूप में प्रस्तुत किया है । सांख्यकी के मध्याम से
ही आज हम जनगणना व राष्ट्रीय आय की गणना कर पाते है ।

कार्यक्रम में डॉ0 सुमिता पंवार ने कहा है कि जीवन के प्रत्येक छेत्र में सांख्यकी का महत्त्व है। कार्यक्रम के अंत मे अर्थशास्त्र विभाग द्वारा जीवन मे सांख्यकी का महत्व विषयकएक निवन्ध प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। अर्थशास्त्र विभाग की डॉ सरिता देवी द्वारा समस्त वक्ताओं का आभार ज्ञापित किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ0 वंदना सेमवाल,डॉ0 मुकेश सेमवाल,डॉ0 विवेकानन्द भट्ट, श्रीमती रचना राणा, रेखा नेंगी, अमिता, अंकित , नरेन्द्र बिजल्वाण,सुनीता,दीवान सिह,नरेश,मूर्ती लाल, राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!