Ad image

रात गौशाला में बिताने के बाद आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया गुलदार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी/गजा से डीपी उनियाल । विकासखंड चम्बा की धार अकरिया पट्टी के खांड गांव में कमरे में सुबह तड़के बंद किया गया गुलदार कड़ी मेहनत के बाद बन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद किया ।

खांड गांव के सुरेन्द्र दास की बकरियों के कमरे में कल रात को गुलदार घुस गया। कमरे में तीन बकरियों को अपना निवाला बनाने के बाद गुलदार भागा नहीं वल्कि कमरे में ही रह गया ,सुबह 5बजे जैसे ही सुरेन्द्र दास बकरियों के कमरे में गया तो बकरियों को देखकर व पास खोने में बैठे गुलदार को देखते ही कमरे को बाहर से बंद कर दिया । ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह सजवाण ने तत्काल बन विभाग को सूचना दी तथा क्षेत्रिय विधायक व बन मंत्री सुबोध उनियाल को भी अवगत कराया गया ।सूचना मिलते ही बन विभाग के राजि अधिकारी आशीष डिमरी ,जसवंत पंवार, मदनलाल चमोली, लक्ष्मण सजवाण, राकेश सकलानी ,सुनील पंवार, दीपक रजवार पिंजरा लेकर खांड पहुंचे । गुलदार को बेहोश करने व पिंजरे में डालकर कैद करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी ,शाम को 3 बजे गुलदार को गुलदार को बेहोश कर पिंजरे में डाला गया । ग्रामीणों ने राहत की सांस ली क्योंकि विगत कई दिनों से निकटवर्ती गांवों में भी दिखाई देने से दहसत में थे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!