Ad image

उत्तराखंड में अब आम आदमी पार्टी ही आखरी विकल्प – हिम्मत सिंह बिष्ट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 नवंबर 2022। देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम आदमी पार्टी के टिहरी जिले के प्रभारी हिम्मत सिंह बिष्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बिष्ट ने संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि शीघ्र देवप्रयाग विधानसभा में वे 1 बूथ 10 यूथ के फार्मूले के साथ संगठन विस्तार करेंगे। बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ शाह ने रेलवे में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, सैनिक प्रकोष्ठ के मनमोहन सेमवाल ने देवप्रयाग क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन खुलवाने को लेकर, हरदेव कुमार ने कड़ाकोट पट्टी की सड़कों की दुर्दशा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया।

जिला प्रभारी हिम्मत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर क्षेत्र के मुद्दों को उठाने पर जोर देने को कहा साथ ही साफ सुथरे चरित्र और दूसरी पार्टियों में उपेक्षित कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में जोड़ने का आह्वाहन किया।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष विजय असवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र भानु तिवाड़ी, ग्राम प्रधान सेंद्री मंगशीर शाह ने अपने विचार प्रकट किए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!