Ad image

कांग्रेस जनों ने श्रीदेव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किए अर्पित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान क्रांतिकारी टिहरी रियासत के खिलाफ बिगुल बजाने वाले जननायक शहीद श्रीदेव सुमन जी की 78वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा श्री देव सुमन जी ने टिहरी रियासत के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाया था उन्होंने जेल में रहकर जनमानस को जगाने का काम किया टिहरी राजशाही ने उन पर बहुत अत्याचार किए।
आज ऐसे क्रांतिकारी वीर सपूत को हम सभी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ अली,, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह थलवाल , महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, नफीस खान ,अनीश खान, आनंद सिंह राणा, बिक्रमजीत सिंह भंडारी, ने श्री देव सुमन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करें।
उपरोक्त कार्यक्रम के बाद कांग्रेस जन जन गीत गाकर जिला कारागार जेल पॉइंट गए जहां उन्होंने श्री देव सुमन जी के चित्र पर धूप दीप पुष्प अर्पित करते हुए उनकी वेडियो को नतमस्तक करते हुए उन्हें याद किया और कहा स्वतंत्रता संग्राम और टिहरी रियासत के खिलाफ बिगुल बजाने वाले जननायक को हमेशा याद किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!