Ad image

मानवेन्द्र रमोला ने पत्नी की स्मृति में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज को वाॅटर फिल्टर एटीएम किया भेंट 

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

विद्यालय प्रबंधन समिति ने की सराहना

नई टिहरी।  जनपद मुख्यालय नई टिहरी में स्थित सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कॉलेज-नई टिहरी के छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल सुविधा प्रदान किये जाने के लिये पुलिस सेवा में कार्यरत मानवेन्द्र रमोला द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्व० प्रियंका रमोला जिनका एक माह पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था की स्मृति में एक वाटर फिल्टर एटीएम भेंट किया गया।

श्री रमोला ने अपनी माता श्रीमती सुनीता रमोला एवं अपनी दो छोटी बच्चियों तथा विधालय के प्रधानाचार्य बी०डी०कुनियाल, विधालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक  दिनेश डोभाल, उप प्रबंधक  रामलालनौटियाल एवं विधालय प्रबंधन  समिति के सदस्य एडवोकेट  अजय रावत की मौजूदगी में उच्च गुणवत्ता युक्त वाटर एटीम फिल्टर विधालय को भेंट किया गया।

इस अवसर पर  विधालय प्रबंधन समिति द्वारा मानवेन्द्र रमोला की माता श्रीमती सुमती रमोला को  शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा पारिवारिक दुखःद घटना के बावजूद  जिस साहस से मानवेंद्र रमोला द्वारा दान-धर्म का पुनीत कार्य किया गया उसके लिए उनकी भूरी -भूरी प्रशंसा की गई एवं रमोला परिवार का हार्दिक धन्यवाद करते हुए स्व प्रियंका रमोला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!