दो दिवसीय गंगा दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में भटवाड़ा गांव के युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नईटिहरी। टिहरी जिले के ग्राम भटवाड़ा ब्लॉक जाखणीधार में नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे द्वारा दो दिवसीय गंगा दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के पहले दिन का समापन एक ज्ञानवर्धक सत्र और श्रमदान गतिविधि के साथ हुआ। जिसमें भटवाड़ा गांव के युवाओं द्वारा गांव की तथा गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोत की साफ सफाई की गई। साथ ही भटवाड़ा गांव के निवासियों से भविष्य में भी जल स्रोत को साफ रखने की शपथ दिलाई गई ।

गंगा दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदीप कोठारी, योगेश रमोला ( सामाजिक कार्यकर्ता), ग्राम प्रधान तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में गंगा दूत प्रशिक्षण के संबंध में ग्रामवासियों को विभिन्न जानकारिया प्रदान कर जागरूक किया गया |
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अरुण उनियाल, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स सहित कई जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!