मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। यहां सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पादों का निरीक्षण कर उनसे संवाद किया। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कोटी कॉलोनी में वोटिंग कर झील का निरीक्षण किया। उन्होंने डोबरा पुल का भी निरीक्षण किया। उनके साथ कृषिमंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक धन सिंह नेगी, प्रताप नगर विधायक विजय सिंह पंवार, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी , घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का बुक्के देकर स्वागत किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने विद्यालय परिवार की ओर से उनका स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, राज्यमंत्री अब्बल सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, सुनीता देवी प्रमुख जाखणी धार, अतर सिंह तोमर, रघुवीर पंवार, ओमगोपाल रावत, रोशन लाल सेमवाल, खेम सिंह चौहान, विनोद सुयाल, गोविंद सिंह रावत , विजय कठैत, बेबी असवाल, आदि मौजूद रहे। इस मौके पर विभिन्न संघठनो ने मुख्यमंत्री जी को अपनी मांगों के सम्बंध में ज्ञापन दिए। मंच संचालन नलिन भट्ट एवं गोविन्द रावत ने किया। 

विस्तृत खबर बाद में।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!