उत्तराखंडविविध न्यूज़

ओंकारानंद राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में हरेला पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना धपवाल ने किया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश, पर्यावरण प्रकोष्ठ इकाई, कर्मचारीगण एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।

महाविद्यालय परिसर में 20 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। डॉ. धपवाल ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में दिनेश वलूनी, संदीप, नरेंद्र सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!