Ad image

सोंग नदी, रायवाला में टापू के पास शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF ढालवाला ने शव किया बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश/ नई टिहरी। आज दिनाँक 31 अगस्त 2022 को थाना रायवाला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि सोंग नदी,नेपाली फार्म पुल से 1 किलोमीटर पहले टापू में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर ढालवाला से इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यु उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अथक प्रयासों से राफ्ट की सहायता से एक पुरुष के शव को किनारे निकालकर बॉडी बैग द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। शव 10 से 15 दिन पुराना लग रहा है।

शव की उम्र लगभग 35 से 40 की प्रतित होती है। शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए सभी थानों को अवगत कर दिया गया है।

टीम में निरीक्षक कवींद्र सजवाण, मातबर सिंह, किशोर कुमार, अनूप व पंकज शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!