स्थानांतरण निरस्त करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार, धरना जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के दो वरिष्ठ चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का नियम विरुद्ध किए गए  स्थानांतरण को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर समस्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार कार्यक्रम आज 10 अगस्त 2022 को भी जारी रहा।

बाइट देते- महासंघ के जिला महामंत्री पीएस नयाल

महासंघ के जिला महामंत्री पीएस नयाल ने कहा कि समस्त कर्मचारियों को जैसा कि समाचार पत्रों के माध्यम से स्थानांतरण निरस्त करने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी के अनुकूल कोई भी निरस्तीकरण संबंधी आदेश महासंघ को सभा स्थल पर जिला प्रशासन से प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके फलस्वरूप कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए निर्णय लिया है कि जब तक नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण जिला प्रशासन द्वारा निरस्त नहीं किया जाता तब तक महासंघ द्वारा घोषित कार्य बहिष्कार संबंधी कार्यक्रम आगामी कार्य दिवसों पर यथावत जारी रहेगा ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!