Ad image

जिला हैंडबाल प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा रहा प्रथम

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा में जनपद स्तरीय सीनीयर वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा, इंटर कालेज खंडकरी, रानीचौरी, हाई स्कूल ओवरी,खांखर, कुल 5 टीमों ने प्रतिभाग किया।

इंटर कॉलेज गजा के प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ ने राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा का बैज अलंकरण के बाद सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलते हुए प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करना ही खिलाड़ी का ध्येय होना चाहिए। हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए व्यायाम शिक्षक, रविन्द्र सिंह राणा, भरत राम बडोनी , यशपाल सिंह, मनोज नेगी, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह सजवाण, जय सिंह कठैत, चित्रा त्रिपाठी ने सभी खिलाड़ियों को नियमों की जानकारी दी।

प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा की टीम ने प्रथम, राजकीय इंटर कालेज रानी चौरी ने द्वितीय स्थान, हाई स्कूल ओवरी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य द्वारिका नाथ ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। 

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में विनीत कुमार रतूड़ी, राजेन्द्र नेगी, सर्वेंद्र नेगी, बलराम आर्य, अमर देव उनियाल, महावीर सिंह नेगी, सुभाष चंद्र वैलवाल, प्रबीन कुमार, श्रीमति सुनीता रावत, श्रीमती अनुराधा , श्रीमति सपना चौहान ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विवेक कोठियाल राजकीय इंटर कॉलेज बनाली, बृजेश व्यास राजकीय इंटर कॉलेज केसरधार,नैचोली, दर्शन गुसाईं राजकीय इंटर कॉलेज चंबा, अनिल कलूड़ा राजकीय इंटर कॉलेज झांझर धार शामिल रहे।

प्रतियोगिता समापन पर मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!