नरेन्द्रनगर नगर पालिका परिषद निर्वाचन कार्यक्रम घोषित, 9 जून को होगा मतदान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नरेन्द्रनगर नगर पालिका परिषद निर्वाचन को लेकर प्रशासन द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू होकर 29 मई 2026 तक चलेगी। नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

नाम निर्देशन पत्रों की जांच 30 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 31 मई 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 1 जून 2026 को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मतदान 9 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं मतगणना 11 जून 2026 को सुबह 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही नगर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!