Ad image

भाजपा ने देश की दिशाहीन राजनीति को उद्देश्य -बोध का ठोस आधार दिया है- देवेंद्र भसीन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने मोदी के जन्मदिन पर आयोजित किया कार्यक्रम 

टिहरी गढ़वाल। सांगठनिक चरित्र के स्तर पर भाजपा अनूठी पार्टी है। चुनाव के स्तर पर अभ्युदय का इसका इतिहास और अच्छे लोकतांत्रिक शासन के पदचिन्हों के साथ भाजपा ने सिर्फ 40 वर्षों में भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी है । इससे अधिक महत्त्वपूर्ण यह है कि यह एकमात्र गैर- वंशवादी पार्टी है , इसलिए विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक तरीके से शासित राजनीतिक दल है।

यह बात भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने भाजपा के द्वारा मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में नई टिहरी मे कही। कहा कि इस तरह भाजपा विशिष्ट विचारधारा के साथ शासन की स्वाभाविक पार्टी बन गई है। इसने देश की दिशाहीन राजनीति को उद्देश्य- बोध का ठोस आधार दिया है, वरना राजनीति तो पहचान और वोट बैंक के आसपास उठाए बेतुके मुद्दों से निकली लोकलुभावन नीतियों के ज्वार में भटक रही थी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्य शैली राष्ट्रीय ही नही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का नाम ऊंचा कर रही है। मोदी ने यह सिद्ध कर दिया कि विश्व ही मेरा घर और वासुदेव कुटुम्बकम तत्त्वज्ञान भारतीय विश्व दृष्टि की नींव है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी द्वारा मोदी के द्वारा चलाई गई योजना  पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के संयोजक सुशील बहुगुणा ने मोदी के जीवन पर आधारित काव्य पाठ कर मोदी के जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन गोविंद रावत ने किया। 

कार्यक्रम में जयेंद्र सेमवाल, सुनीता देवी, मीना खाती, नागरिक मंच के सुन्दर लाल उनियाल चंडी प्रसाद डबराल कमल महर विजय कठैत, उदय रावत, सुशील कुमार बहुगुणा, जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, शीशपाल थपलियाल, , सतवीर पुंडीर विनोद सुयाल बालकृष्ण भट्ट गुरु  चमोली, रामलाल नौटियाल, डॉ प्रमोद उनियाल, जगदंबा रतूड़ी, अबरार अहमद, तौफिक अहमद, गोपी राम चमोली कुंभी बाला भट्ट, सरिता गुसाईं, राजेश नौटियाल, कविता डबराल, अनीता कोठरी, वीना रावत आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!